फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   42 पार पारा छुड़ा रहा पसीना

42 पार पारा छुड़ा रहा पसीना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
42 पार पारा छुड़ा रहा पसीना
मुरादाबाद। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा। पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है। शाम छह बजे के बाद भी तपिश कम नहीं हो रही। चटख धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि मौसम विभाग आगामी दो दिन तक यही स्थिति रहने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बिगड़ रहा है। पिछले दस दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। इसका असर इंसान, पशु-पक्षियों पर साफ देखा जा रहा है। गुरुवार को कालोनियों में जहां सन्नाटा रहा, तो वहीं परीक्षाओं की वजह से दिनभर शहर जाम के झाम से जूझता रहा। ऐसे में तेज धूप की वजह से राहगीर पसीने से तरबतर हो रहे थे। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर टोपी और चेहरे पर कपड़ा लपेटकर चल रहे हैं, लेकिन इससे भी राहत नहीं मिल रही है। पंखा, कूलर और एसी भी गर्मी से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। दिन में चटख धूप और गर्म हवाओं के साथ रात का बढ़ा हुआ तापमान भी बेचैन कर रहा है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि वातावरण एकदम सूखा है। इससे मैदानी इलाकों में अभी तापमान बढ़ने के आसार हैं। गर्मी की वजह से बारिश के लिए स्थानीय प्रभाव भी सक्रिय नहीं है। एक-दो दिन यही स्थिति रहने की संभावना है। मानसून की तारीख छह से सात जुलाई आ रही है। प्री मानसून दस दिन पहले होती है। ऐसे में अभी गर्मी और परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed