{"_id":"5ce70570bdec2207594b1951","slug":"15586441311210-moradabad-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटा की बराबरी भी नहीं कर पाए 10 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटा की बराबरी भी नहीं कर पाए 10 प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा से चुनाव मैदान 13 प्रत्याशी थे। सपा के उम्मीदवार डा. एसटी हसन सांसद निर्वाचित हुए। चुनाव मैदान में दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद कुंवर सर्वेश सिंह को छोड़कर बाकी कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाया। 10 प्रत्याशी नोटा के बराबर भी मत हासिल नहीं कर पाए। इनमें भी पांच प्रत्याशी हजार का अंक नहीं छू पाए।
मुरादाबाद लोकसभा में तीसरे चरण के मतदान हुआ था। मैदान में 13 उम्मीदवार थे। 1276449 मतदाताओं ने 23 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें गठबंधन प्रत्याशी डा. एसटी हसन, भाजपा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह और कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे थे। शुरुआत में मुकाबला त्रिकोणीय था, लेकिन मतदान के बाद भाजपा और गठबंधन के बीच हो गया। गुरुवार को मतगणना के साथ गठबंधन प्रत्याशी डा. एसटी हसन ने जीत दर्ज कर दूसरे प्रत्याशियों के दावों की हवा निकाल दी। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के कुंवर सर्वेश को छोड़कर बाकी कोई भी उम्मीदवार जमानत नहीं बचा पाया। सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों के लिए 25 हजार और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रत्याशियों के लिए साढ़े बारह हजार की जमानत राशि थी।
चुनाव मैदान में प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए कुल वैध वोटों का छठा हिस्सा हासिल करना होता है। मुरादाबाद लोकसभा में पड़े 1276449 वोटों का छठा हिस्सा प्राप्त करने के लिए प्रत्याशियों को 212741 वोटों की जरूरत थी। डा. एसटी हसन ने 649416 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा के सर्वेश सिंह 551538 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के इमरान को 59198 वोट पड़े। इमरान समेत 11 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। लोकसभा से 5757 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। जबकि मैदान में दस प्रत्याशी नोटा के मतों के बराबर भी वोट हासिल नहीं कर पाए। पांच प्रत्याशी एक हजार से कम वोटों पर सिमट गए।