फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न
मुरादाबाद। मतगणना के बाद चारों ओर भाजपा के जीत का जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार सिंह की हार के गम के बजाय पार्टी की जीत की खुमारी में डूबे रहे। हार की उदासी के बजाय चेहरों पर जीत का की खुशियां साफ दिखाई दे रही थीं। दिनभर चले उत्साह के दौर के बाद शाम को खूब कदम थिरके।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले से ही जश्न की तैयारियां कर ली थीं। शहर के विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़े पर नृत्य किया। लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गईं। इसके साथ ही आतिशबाजी की हुई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश में दोबारा भाजपा की सरकार बन रही है। इससे बड़ी खुशी की बात कोई हो नहीं सकती।
विज्ञापन


दुकानदारों की रही बल्ले-बल्ले
मतगणना के बाद सबसे ज्यादा खुशी दुकानदारों की रही। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय स्तर पर गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के बाद दोनों दलों की ओर से खुशियां मनाई गईं। ऐसे में दुकानों पर दिए गए मिठाई, आतिशबाजी और फूल मालाओं के ऑर्डर बेकार नहीं गए। गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति से ही खुशियां मनानी शुरू कर दी थीं, तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालयों आदि पर एक-दूसरे को फूल मालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed