फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डॉ. हसन की जीत की मुख्य खबर

डॉ. हसन की जीत की मुख्य खबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
डॉ. हसन की जीत की मुख्य खबर
मुरादाबाद। पूरे देश में मोदी की सुनामी के बीच भाजपा मंडल में खाता खोलने को भी तरस गई। मुरादाबाद में मोदी की आंधी को सपा के प्रत्याशी डा. एसटी हसन ने थामा। उन्होंने भाजपा के कुंवर सर्वेश सिंह को 97878 मतों से हराकर 2014 की अपनी हार का हिसाब भी चुकता कर दिया। 2014 में डा. हसन को सर्वेश सिंह ने 87504 वोटों से हराया था। लेकिन 2019 में हालात बदल चुके थे। सपा - बसपा गठबंधन से मैदान में उतरे हसन ने सर्वेश को शहर छोड़ बाकी सभी विधानसभाओं में कड़ी शिकस्त दी है। अपने गढ़ ठाकुरद्वारा और अपने विधायक बेटे सुशांत की विधानसभा बढ़ापुर में भी सर्वेश अपनी साख नहीं बचा सके।
विज्ञापन

डा. एसटी हसन सुबह मतगणना शुरू होने के बाद से ही लगातार बढ़त बनाए हुए थे। मतगणना पूरी हुई तो उन्होंने 649416 मत हासिल करके अपने प्रतिद्वंदी सर्वेश सिंह को 97878 मतों से हरा दिया। सर्वेश को 551538 वोट मिले। पूरे देश में जहां भाजपा की बम्पर जीत का जश्न मनाया जा रहा था वहीं मंडल में गठबंधन से भाजपा के विजय रथ को आगे नहीं बढ़ने दिया। मुरादाबाद में मोर्चा डा. हसन ने संभाला। मतगणना पूरी होने पर रात करीब साढ़े आठ बजे जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने डॉ. एसटी हसन की जीत का सर्टिफिकेट देकर बधाई दी। मोदी लहर के बीच डॉ. हसन और कुंवर सर्वेश कुमार के बीच तगड़ी टक्कर की संभावनाएं जताई जा रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ 4.62 फीसदी यानी 59198 वोट हासिल कर सके। सर्वेश सिंह ने नगर विधानसभा में करीब दस हजार वोटों से बढ़त जरूर ली लेकिन बाकी चारों विधानसभाओं मुरादाबाद देहात, कांठ, ठाकुरद्वारा और बढ़ापुर में वह बुरी तरह पिछड़ गए।
विज्ञापन


हसन को मिला ईद का तोहफा
डा. एसटी हसन को मतदाताओं की ओर से ईद से पहले ही ईद का तोहफा मिल गया है। वह अपनी जीत से उत्साहित हैं। एसटी हसन पूरे समय मतगणना स्थल पर ही डटे रहे। शाम को रोजा इफ्तार भी उन्होंने मतगणना स्थल पर ही किया। कार्यकर्ताओं के साथ इफ्तार के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ परिसर में ही नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed