{"_id":"5c0ac1b2bdec22414014e1a9","slug":"15442088593-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट-हैंडबाल में संभल, वालीबाल में बिजनौर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट-हैंडबाल में संभल, वालीबाल में बिजनौर ने मारी बाजी
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें अंतिम दिन क्रिकेट और हैंडबॉल में संभल, वॉलीबाल व वास्केटबाल में बिजनौर की टीमों ने बाजी मार ली। राज्यमंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि रामपाल सिंह व बेटी साक्षी सिंह और बीएसए ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
सह संयोजक बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मंडलीय प्रतियोगिता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों, अनिल कपूर सहित सभी जिलों के व्यायाम शिक्षकों के इस प्रयास व बच्चों के शानदार प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में हैंडबाल, बास्केटबाल व वालीबाल में बिजनौर ने प्रथम स्थान पाया। योगा में अमरोहा, जिमनास्टिक में संयुक्त रूप से संभल, बिजनौर ने पहला स्थान पाया तो अंताक्षरी में रामपुर ने बाजी मार ली, लेकिन एकांकी में संभल अव्वल रहा। छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया। छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य व लोक नृत्य करके समा बांध दिया। राशिद खान व अनिल शर्मा के संचालन की भी सराहना की गई। खंड शिक्षा अधिकारी मजहरुल इस्लाम, कोमल यादव, डा.मृदुला दुबे, राजेंद्र प्रसाद, कमलराज, अनिल कुमार, सुनील सक्सेना का विशेष सहयोग रहा। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कपूर का विशेष योगदान रहा। इसमें डा.गौरव मिश्रा, चित्रेश शर्मा, भूदेव शंखधार, संतोष यादव, आदिल बेग, भुवनेश यादव, सेवाराम दिवाकर, प्रवीन आर्य, अशोक पाठक, अरविंद कुमार, अभिषेक, मंगल सिंह, डा. सचिन सिंह, देवेश प्रताप सिंह, अमीर जहां तुर्की, भूदेव सिंह, सुखवीर सिंह, महिलाल, बिजेंद्र यादव, अमित कुमार, अनुज कुमार आदि शामिल रहे।
मेडल के लिए बिजनौर के खिलाड़ियों ने दिया धरना
चंदौसी। एसएम कालेज चंदौसी के मैदान में हुई मंडलीय शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता में मेडल व प्रमाण पत्रों के लिए बिजनौर के खिलाड़ी अपने ही जिला व्यायाम शिक्षक से खफा होकर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद जब छात्रों को मेडल दिए गए तभी धरना समाप्त हो सका।
विज्ञापन
बिजनौर के खिलाडियों की शिकायत थी कि कई बार ऐसा हुआ, जब छात्र खिलाड़ी किसी भी खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे तो उनके पास घर परिवार व साथियों को दिखाने के लिए कुछ भी नहीं था। न तो उन्हेें कोई मेडल दिया गया और ना ही प्रमाणपत्र। हर बार जिला व्यायाम शिक्षक ने खेल प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद कहा कि वह सभी के मेडल व प्रमाणपत्र आयोजकों से ले आएंगे और विद्यालय में उनका वितरण करा दिया जाएगा लेकिन कभी भी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र नहीं दिए गए। चंदौसी में भी जब मंडलीय प्रतियोगिता समाप्त हो गई। देर शाम हो गई, छात्र अधिक थे, जिसके कारण यहां भी जिला व्यायाम शिक्षक पीसी चक्रवर्ती ने कहा कि चलो, घर चलते हैं, मेडल व प्रमाण पत्र वह ले आएंगे, जिन्हें स्कूलों में बांट दिया जाएगा लेकिन इस बार बिजनौर के खिलाड़ी भड़क गए। उनका कहना है कि वह खेल कर जब लौटते हैं तो परिजन यह पूछते हैं कि क्या जीत कर आए, मेडल कहां हैं तो दिखाने को उनके पास कुछ नहीं होता, इसलिए वह अपने मेडल व प्रमाण पत्र बिना लिए नहीं जाएंगे। यह कहते हुए सभी छात्र क्रीड़ा स्थल पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे यहां खलबली मच गई। आखिरकार, सभी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। तभी घंटेभर बाद छात्र बिजनौर रवाना हुए।
सभी परिषदीय स्कूलों में आज रहेगा विशेष अवकाश
चंदौसी। एसएम कालेज में जिला एवं मंडलीय शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न होने पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बनियाखेड़ा शाखा के अध्यक्ष डा. गौरव मिश्रा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से एक दिवसीय विशेष अवकाश की मांग की जिस पर बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह ने आठ दिसंबर को सभी परिषदीय स्कूलों में विशेष अवकाश की घोषणा की। जिसका शिक्षकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।