{"_id":"5bf70169bdec224146723dd4","slug":"154291445717-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत हुआ प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत हुआ प्रशिक्षण
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत खंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक की एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं समेत स्वयं सेवा संस्था की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे करीब आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्राें में पुरुषों से आगे हैं। ट्रेन चलाने से लेकर हवाई जहाज उड़ाने तक महिलाएं बढ़चढ़ कर भागीदारी कर रहीं हैं। कहीं शिक्षिकाएं बनकर बच्चों को ज्ञान दे रही हैं तो कहीं स्वास्थ्य कर्मी बनकर बच्चों व बड़ों के स्वास्थ्य के प्रति सेवा कार्य कर रहीं हैं।
कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में दिए गए प्रशिक्षण के आधार पर ही गांव-गांव जाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए और महिला सशक्तीकरण की सफलता के लिए पुरजोर प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
राजेश चौधरी ने स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज की कुरीति खुले में शौच से मुक्त करने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं शौचालयों का प्रयोग करें। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बीएल बिराटिया, एडीओ राजेश चौधरी, समाजसेवी बबिता शर्मा समेत एएनएम, अध्यापिकाएं, आंगनबाड़ी आदि रहे।