{"_id":"5be7342bbdec2269bd06ae83","slug":"15418787801-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, रेफर
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। नीलगाय से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
शनिवार को जिला बदायूं के थाना सहसवान के गांव इब्राहिमपुर गढ़ी निवासी रामपाल साथी नरेश व एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोपहर साढ़े बारह बजे करीब उनकी बाइक एक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अमित कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।