{"_id":"5be73428bdec226949007cb6","slug":"15418787779-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। गुन्नौर में बड़ा सड़क हादसा होने के बाद यातायात महकमा सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चंदौसी शहर में शनिवार से सुबह आठ से शाम आठ बजे तक के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों व व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर नो इंट्री लागू कर दी गई है। सात प्वाइंट पर पुलिस तैनात की गई है। दिन के समय में व्यावसायिक वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रालियों आदि के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।
यातायात निरीक्षक अनुज सिंह ने बताया कि चंदौसी नगर क्षेत्र के सार्वजनिक मार्गों पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के आदेश पर शनिवार से नो इंट्री लागू कर दी गई है। यह नो इंट्री व्यावसायिक वाहनों, जैसे ट्रक, ठिलिया, मेटाडोर, टाटा मैजिक आदि के लिए सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक के लिए लागू की गई है। इसमें मौलागढ़ की पुलिया से गोशाला रोड की ओर, कचहरी मोड़ शक्तिनगर चौराहे से कोतवाली की ओर, बहजोई तिराहा (डबल फाटक) से रेलवे स्टेशन चौराहा की ओर, बदायूं चुंगी तिराहे से बस स्टैंड रोडवेज बस स्टैंड की ओर, सीता आश्रम चौकी गेट से गणेश मंदिर की ओर, ख्वाजा होटल तिराहे से सीकरी गेट की ओर व ईदगाह तिराहे के निकट से खुर्जा गेट पुलिस गेट की ओर बड़े और व्यावसायिक वाहनों, ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
रूट डायवर्जन
संभल व अलीगढ़ की ओर से आने वाले भारी, व्यावसायिक वाहन, ट्रैक्टर ट्रालियां जो बदायूं की ओर जाने वाले हैं को संभल तिराहा, मौला गढ़ की पुलिया, डबल फाटक, धन्नूमल तिराहा, बदायूं चुंगी पथरा तिराहा होते हुए जाएंगे। मुरादाबाद की ओर से जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से मुरादाबाद जाएंगे।
विज्ञापन
मुरादाबाद से बदायूं की ओर से जाने वाले भारी एवं व्यावसायिक वाहन, ट्रैक्टर ट्रालियां धन्नूमल तिराहा, बदायूं चुंगी, पथरा मोड़ होते हुए जाएंगे। बदायूं से संभल व अलीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन भी धन्नू मल तिराहा, डबल फाटक, मौलागढ़ की पुलिया होते हुए गुजरेंगे।
बड़े वाहनों के नो इंट्री के साथ ई-रिक्शों के वन-वे रूट से मिलेगी जाम से निजात
चंदौसी। यातायात पुलिस ने बडे़ और व्यावसायिक वाहनों पर तो दिन के समय में नो इंट्री लागू कर दी है, लेकिन बाजारों की समस्या के समाधान में फर्क तो पड़ेगा लेकिन पूरी तरह हल नहीं होगी, क्योंकि जब तक ई-रिक्शों का रूट तय नहीं होगा, तब तक बाजारों में जाम से निजात मिलना संभव नहीं है। दिवाली पर भारी खरीदारी के बाद अगले दिन से बाजार में सन्नाटा है। लेकिन भैया दूज के बाद शनिवार को पचास फीसदी बाजार खुला तो दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही। यातायात विभाग ने बड़े और व्यवसायिक वाहनों पर रोक लगाई है, जिससे थोड़ी राहत तो मिलेगी लेकिन बाजार में जाम खत्म नहीं हो सकेगा, क्योंकि इसके लिए पुलिस को ई-रिक्शों के जाने और आने का रूट निर्धारित करना हो, इनके लिए वन-वे व्यवस्था लागू करनी होगी। इसके अलावा बाजार के अंदर भी नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी होगी। तभी बाजार को जाम से निजात मिलेगी। जाम से ग्राहक बाजार में जहां जाना चाहते हैं, वहीं नहीं पहुंच पाते हैं, जिसका नुकसान सीधे तौर पर बडे़ दुकानदारों को होता है।
------------------------------------------------