फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विद्युत तारों की स्पार्किंग से आठ बीघा ईख जलकर राख

विद्युत तारों की स्पार्किंग से आठ बीघा ईख जलकर राख

Sun, 11 Nov 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
विद्युत तारों की स्पार्किंग से आठ बीघा ईख जलकर राख
चंदौसी। थाना बहजोई के गांव फत्तेहपुर शमसोई में बिजली के तार से निकली चिंगारी से आठ बीघा ईख जलकर राख हो गई। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। खेत मालिक ने इस बारे में विद्युत विभाग व पुलिस को अवगत कराया है। गांव फतेहपुर शमसोई निवासी विजेंद्र कुमार शर्मा के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन जा रही है। शनिवार की अपराह्न तीन बजे बिजली लाइन में फाल्ट होने से चिंगारी निकली और ईख के खेत पर जा गिरी। इससे ईख की फसल में आग लग गई। जब इसकी जानकारी बिजेंद्र को हुई तो वह ग्रामीणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा। सूचना पर अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आठ बीघा ईख जलकर राख हो गई। बिजेंद्र का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उसे उठाना पड़ता है। पूर्व में भी ईख की फसल में चिंगारी निकलने से आग लग चुकी है। विद्युत विभागो विद्युत लाइन हटाने अथवा सही कराने को कहा गया है। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। बिजेंद्र ने मामले की तहरीर थाना बहजोई में देकर विद्युत विभाग को अवगत कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed