{"_id":"5be7340dbdec2269812a9845","slug":"154187875017-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री लाभार्थियों को बांटे आरोग्य प्रमाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री लाभार्थियों को बांटे आरोग्य प्रमाण
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर/नरौली। नरौली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित समारोह में बीपीएल परिवारों के लाभार्थियों को राज्यमंत्री गुलाब देवी ने प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीबों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
नरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को बुलाया गया था। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सबसे पहले चयनित लाभार्थियों को योजना के प्रमाणपत्रों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा परिवारों की सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना के आधार पर किया गया है। इसके क्रियान्वयन में आशा एवं आंगनबाड़ी बहनों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अमूमन गरीब तबके के लोग अब तक बेहतर इलाज के अभाव में दम तोड़ देते थे। इलाज के लिए घर मकान जेवर सब कुछ बेचकर ही बमुश्किल ही जान बचा पाते थे, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष पहल के चलते आज गरीब तबके के मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों को पांच लाख रुपये तक की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बड़े अस्पतालों में उपलब्ध हो सकेगी। भाजपा नेता सुधीर मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सर्व समाज की बेहतर स्वास्थ्य की चिंता करते हुए बड़े अस्पतालों में गरीब एवं जरूरतमंदों को इस प्रदेश में ही नहीं अपितु अन्य किसी भी प्रदेश में इस कार्ड के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो सकेगी।
इसमें मनोज कठेरिया, उप जिला अधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमिता सिंह, नरौली चिकित्सा प्रभारी डा. अग्रवाल, डा. गोपेश सारस्वत, डा. मुकेश, डा. राजीव गुप्ता, संजीव राघव, बॉबी राघव, राम बाबू शर्मा, गिरिराज किशोर मौर्य, रविंद्र कुमार सिंह, मसीहत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुलाब देवी ने पॉलिथीन में मरीजों को बांटे फल
बनियाठेर/नरौली। नरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम में शामिल होर्ने आइं राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मरीजों को पॉलिथीन में मरीजों को फलों का वितरण किया। उत्तर प्रदेश शासन की ओर पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया है। शासन ने पालीथिन को रोकने के लिए अभियान भी चलाया है लेकिन प्रदेश सरकार की ही समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी शनिवार को नरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों व उनके तीमारदारों को पालिथीन में फलों का वितरण किया। जब उनसे पॉलिथीन में फल वितरण के बारे में पूछा गया तो चुप्पी साध गईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर आयुष्मान भारत योजना का श्रीगणेश किया जिससे 10 करोड़ 74 लाख परिवारों को पांच लाख रुपये प्रति वर्ष प्रति परिवार को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा।