फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चौबीस साल की सेवा पूर्ण कर चुके संग्रह अमीनों को मिलेगा प्रोन्नत वेतनमान

चौबीस साल की सेवा पूर्ण कर चुके संग्रह अमीनों को मिलेगा प्रोन्नत वेतनमान

Thu, 08 Nov 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 08 Nov 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
चौबीस साल की सेवा पूर्ण कर चुके संग्रह अमीनों को मिलेगा प्रोन्नत वेतनमान
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
जिन संग्रह अमीनों ने 24 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है सरकार उन्हें द्वितीय प्रोन्नत वेतनमान देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। जनपदों से ऐसे संग्रह अमीनों के नाम के सूची मांगी गई। कई जनपद यह सूची भेज चुके हैं लेकिन सूची में त्रुटि होने के कारण दोबारा मांगी गई है।
विज्ञापन


सरकार संग्रह अमीनों को द्वितीय प्रोन्नत वेतनमान 8000-13500 देने जा रही है। जनपद संभल समेत 17 जनपदों से शासन ने इस बारे में ऐसे संग्रह अमीनों की सूची मांगी थी लेकिन जनपद स्तर से कोई सूची शासन को नहीं भेजी गई। जिससे अभी तक सेवा के 24 वर्ष पूरे कर चुके संग्रह अमीनों को इसका लाभ नहीं मिल सका। जबकि जनपद मुरादाबाद समेत नौ जनपदों ने जो सूची उपलब्ध कराई थी, वह त्रुटि पूर्ण थी। जिसका कारण इन जनपदों के संग्रह अमीनों को लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन


उप भूमि व्यवस्था आयुक्त जेबी यादव ने ऐसे जनपदों को शीघ्र सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लवकुश त्रिपाठी ने जनपद की तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारी से ऐसे संग्रह अमीनों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed