{"_id":"5be1f467bdec226959416f63","slug":"15415347796-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों व महापुरुषों की याद में दीप जलाकर मनाई दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों व महापुरुषों की याद में दीप जलाकर मनाई दीपावली
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में भगत सिंह प्रतिमा पर शहीदों व महापुरुषों की याद में दीप जलाकर दीपावली मनाई। अभाविप नगर इकाई के तत्वावधान कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर दीप जलाकर शहीदों व महापुरुषों को याद किया गया। इस दौरान तहसील संयोजक आकाश कुमार ने कहा कि हमें शहीदों और महापुरुषों दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए और देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए। नगर उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि शहीदों व महापुरुषों को सच्ची श्रद्घांजलि तभी मानी जाएगी। जब तक प्रत्येक भारतीय स्वदेशी सामान व विचार को त्याग न दें। हमें भारतीय विचार धारा को अपनाना चाहिए। मीडिया संयोजक सुदेश कुमार ने कहा कि अगर हमें दीपावली का त्यौहार को सार्थक बनाना है तो प्रत्येक व्यक्ति के अंदर शिक्षा, संस्कार, भारतीयता का दीपक जलाना होगा। कार्यक्रम में प्रियंका श्रीवास्तव, मुनेंद्रपाल, नवनीत कश्यप, निशांत चौहान, प्रथम मखीजा, मुुनीश गौतम, शौर्य बंसल, अंकुश पाल, मनी सिंह, ध्रुव कुमार, तुषार भारद्वाज, हिमांशु वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन