{"_id":"5be1de9cbdec22561b644283","slug":"154152920015-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में डीएम ने समाधान दिवस में सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में डीएम ने समाधान दिवस में सुनी समस्याएं
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (रामपुर)। नगर में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आयी 129 शिकायतों में से मात्र 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। वही डीएम ने अधिकारियों से शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को तहसील सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम मुवाना निवासी विजय चौहान, मोहम्मद यामीन, सलीम, समय, रमेश, इन्दर सिंह आदि ने शिकायत की के ग्राम प्रधान द्वारा कुल 22 कार्य जिसकी लागत करीब 20 लाख है किये गए दर्शाये गए है जबकि उक्त कार्यों में से एक कार्य भी प्रधान द्वारा ग्राम में नहीं कराया गया है। उन्होंने मामले की जांच कर प्रधान, रोजगार सेवक, तथा सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वही ग्राम जटपुरा नारायणपुर निवासी महिलाओ ने ग्राम में शौचालय निर्माण में धांधली तथा शौचालय बनाये जाने के लिए पैसे की मांग किए जाने की शिकायत की है। इस दौरान कुल 129 शिकायतों आई जिसमें से मात्र 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हो पाया। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले कि जांच शुरू कर दे और इस बीच अगर शिकायत करता द्वारा शिकायत वापस भी ले ली जाती है तब भी जांच जारी रखे और जाँच में शिकायत सही पायी जाती है तो शिकायत कर्ता के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराए। समाधान दिवस में एसपी शिव हरी मीना, सीडीओ शिवेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ सुबोध कुमार शर्मा, टांडा एसडीएम मान सिंह पुंडीर, तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना, सीओ राहुल कुमार,ईओ राजेश सिंह राणा समेत जिले के समस्त अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।