फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अयोध्या वापसी पर श्रीराम के राजतिलक

अयोध्या वापसी पर श्रीराम के राजतिलक

Sun, 04 Nov 2018 02:53 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या वापसी पर श्रीराम के राजतिलक
चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में चल रही रामलीला शनिवार संपन्न हो गई। अंतिम दिन कलाकारों ने बड़े ही मार्मिक ढंग से राज तिलक का मंचन किया।
विज्ञापन

श्रीराम लीला मंचन के आखिरी दिन मेघनाद वध के बाद सुलोचना सती हो गई तो रावण ने अपने पुत्र अहिरावण को पातालपुरी से बुलाकर कहा दो तपस्वियों ने सूर्पनखा के नाक कान काट लिए हैं। मैने जब उनमें से एक की पत्नी का हरण किया तो उन्होंने हमारे पुत्र अक्षय कुमार, मेघनाद, भाई कुंभकरण का भी वध कर दिया और विभीषण उनसे जाकर मिल गया है। अब तुम जाओ और उन तपस्वी युवकों को अपनी माया से समाप्त कर दो। उसने राम लक्ष्मण का अपहरण कर लिया। इसके बाद राम रावण का युद्ध हुआ। विभीषण ने बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। उसके बाद नाभि में वाण मारकर रावण का अंत कर दिया। लंका पर विजय के बाद विभीषण को राजगद्दी सौंपकर श्रीराम लक्ष्मण सीता अयोध्या लौटे। राजतिलक किया गया। अयोध्या में दीपावली मनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रधान कर्मवीर सिंह यादव, मलक सिंह यादव, महेश पाल सिंह मौर्य, ताराचंद मौर्य, लोकेश प्रजापति, कमल सिंह प्रजापति, मूलचंद कश्यप, सोमपाल सिंह प्रजापति व अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed