{"_id":"5bdb6ea6bdec2269390287e1","slug":"15411073256-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलिये वसूल रहे खाता खुलवाने का सुविधाशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचौलिये वसूल रहे खाता खुलवाने का सुविधाशुल्क
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर/जुनावई। जुनवाई स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के आसपास इन दिनों बिचौलियों का राज है। गांवों से आने वाले लोगों को पहले ही बिचौलियों से मिलना पड़ रहा है। जिससे उनके अनाधिकृत धन वसूली की जा रही है।
जुनावई पीएनबी शाखा के प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों की अनदेखी के कारण बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। आलम यह है कि बैंक में खाते खुलवाने के लिए भी बिचौलियों द्वारा दो सौ रुपये वसूल किए जा रहे हैं। गांव लहरा नगला श्याम निवासी शिवचरन पुत्र अतर सिंह ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया कि वह गुरुवार को बैंक खाता खुलवाने गया तो बैंक में ही एक बिचौलिए ने उससे दो सौ रुपये सिर्फ खाता खुलवाने के अलग से ले लिए।
आरोप है कि जब पीड़ित ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की तो प्रबंधक पीड़ित की हो डांटने लगे। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम गुन्नौर ओमवीर सिंह का कहना है कि शाखा प्रबंधक के खिलाफ शिकायत पत्र मिला है, जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं। मामला सही निकला तो कार्रवाई की जाएगी।