{"_id":"5bdb6ea2bdec22077547a31c","slug":"15411073216-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल प्रापर्टी डीलर ने उपचार के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल प्रापर्टी डीलर ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। एक सप्ताह पूर्व हाइवे पर वैन की टक्कर से बाइक सवार प्रापर्टी डीलर घायल हो गया था जिसने मुरादाबाद में उपचार के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
कोतवाली के मोहल्ला लोधियान निवासी विशाल उर्फ चंचल (32) 23 अक्तूबर को अपने तहेरे भाई को छोड़ने गांव आटा गया था। रात पौने नौ बजे वह बाइक से वापस शहर आ रहा था। जब वह हाइवे स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रही वैन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार विशाल घायल हो गया था। एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वैन को कब्जे में ले लिया था। विशाल को उपचार मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। विशाल ने बुधवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी शशि व दो बच्चों को रो रोकर बुरा हाल था। भाई अमित वैन चालक समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।