{"_id":"5bd8b0c2bdec2269845a9bf6","slug":"15409276436-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन विक्रेता के खिलाफ भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन विक्रेता के खिलाफ भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/चंदौसी। तहसील परिसर में क्षेत्र के गांव मैढोली के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मैढोली की उचित दर राशन विक्रेता रामवती पत्नी सत्यवीर पर गांव में समय पर राशन वितरण न करने के साथ साथ पात्र व्यक्तियों के नाम सूची से काटने का आरोप है। राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी गुन्नौर ग्रामीणों को तहसील परिसर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। इसलिए अधिक संख्या में ग्रामीण यहां पहुंच गए। अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया । उपजिलाधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को राशन विक्रेता की जांच के संबंध में ग्रामीण अपना बयान दर्ज कराने आए थे। सभी के बयान दर्ज कर लिए गए है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन