{"_id":"5ba2a23d867a5520833a7384","slug":"153738500313-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती तक खुले में शौच मुक्त जिला करने में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती तक खुले में शौच मुक्त जिला करने में करें सहयोग
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रम को पूरी क्षमता व समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। यह बात जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कही। वह बुधवार को इसलामनगर रोड स्थित डीआर रिसोर्ट में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छाग्राहियों की उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ हुई कार्यशाला के दौरान डीएम ने कहा कि जिले में सभी के कर्तव्य निर्धारित हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर जिले को खुले में शौच से मुक्त करना सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा का संकल्प ध्यान में रखकर पूरी निष्ठा से कार्य करें। मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि स्वच्छता ही सबसे बड़ी सेवा है। इसलिए अपने आसपास के स्थान, वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। शासन की प्राथमिकता वाले खुले में शौच मुक्त कार्यक्रम को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने में सहयोग करें। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने संचालन किया। इस बीच डीएम की ओर से विकासखंड वार स्वच्छाग्राहियों से खुले में शौच मुक्त कराने के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गई। कार्यक्रम में डीआईओ मिथलेश कुमार, एडीओ गुरदयाल सिंह, दिग्विजय सिंह व रमेश चंद्र, कनक पाल आदि मौजूद रहे।