{"_id":"5ba29766867a557fe510167c","slug":"15373822271-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी मिलक पर एसडीएम का छापा, डाक्टर समेत पांच नदारद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी मिलक पर एसडीएम का छापा, डाक्टर समेत पांच नदारद मिले
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सीएचसी पर अचानक छापा मारा। इस दौरान डाक्टर समेत पांच कर्मी गैरहाजिर मिले और अव्यवस्थाएं मिलीं।
नगर की सीएचसी का जिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को औचक छापा मारा। जिसमें सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया जिसमें सीएचसी पर तैंनात डा.शिल्पी सक्सेना गैरहाजिर मिलीं और उनका कोई अवकाश स्वीकृत नहीं मिला। स्टाफ नर्स प्रीति 11 सितंबर तक गैरहाजिर पाईं गईं तथा कोई स्वीकृत अवकाश नहीं मिला। स्टाफ में तैनात निहारिका के कालम में 18 से 21 सितंबर तक सीएल लगी पाई गई जबकि 21 सितंबर गुरुवार को है। पंजिका में कोई स्वीकृत अवकाश नहीं मिला। स्टाफ में तैनात सुशील कुमार गैरहाजिर मिले। वहीं दूसरी ओर सीएचसी पर ओपीडी करने वाले डाक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिखते मिलते। जिसको लेकर एसडीएम ने सवाल उठाया। तब डाक्टरों ने सीएचसी पर दवाओं का अभाव बताकर पल्ला झाड़ लिया। फार्मासिस्ट का कहना था कि दवाओं की मांग भेजी जा चुकी है ,लेकिन दवाएं नहीं मिली हैं।सीएचसी पर रैबीज के इंजेक्शन नहीं मिले। जिस पर बुधवार को खत्म होने बताया। सीएचसी के अधीक्षक बिना रजिस्टर पंजिका में इंट्री किए जिला मुख्यालय चले गए। सीएचसी पर तैनात डाक्टर और स्टाफ कर्मी गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।