{"_id":"5ba005ea867a557ebc19494e","slug":"15372139125-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कांठ में खुल ही गया एसडीओ विद्युत का दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कांठ में खुल ही गया एसडीओ विद्युत का दफ्तर
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। भाकियू की एक लंबी लड़ाई और अथक प्रयासों के बाद आखिरकार तहसील मुख्यालय पर एसडीओ विद्युत का दफ्तर खुल ही गया। अब उपभोक्ताओं को विद्युत समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कांठ को तहसील का दर्जा मिलने के अठ्ठारह वर्ष बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के छात्रावास में आवंटित हुए कमरे में सोमवार को विधिविधान से पूजा अर्चना और हवन के बाद एसडीओ विद्युत के दफ्तार का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह और एक्सईएन श्याम गोपाल सक्सेना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राथमिकता के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने पब्लिक से अच्छे संबंध बनाए रखने के निर्देश भी जेई किरनपाल सिंह को दिए। इस मौके पर एसडीएम हिमांशु वर्मा, एसडीओ मनोज कुमार, भाकियू जिला मंत्री नवनीत विश्नोई, तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह, प्रभारी जितेंद्र विश्नोई जीतू, राजवीर सिंह, रामकला सिंह, सचिन चौधरी, राहुल चौधरी, कुलवीर सिंह आदि सहित तमाम भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रीय विद्युत उपभोक्ता रहे।