फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भूमाफियाओं के खिलाफ जल्द चलेगा अभियान: एसडीएम

भूमाफियाओं के खिलाफ जल्द चलेगा अभियान: एसडीएम

Fri, 14 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
भूमाफियाओं के खिलाफ जल्द चलेगा अभियान: एसडीएम
कांठ। क्षेत्र में सक्रिय होकर पट्टेदारों और किसानों सहित ग्राम समाज की भूमियों पर कब्जा जमा रहे भूमाफिया के खिलाफ जल्द की तहसील प्रशासन बडे़ पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। एसडीएम की कहना है कि ऐसे लोगों को भूमाफिया घोषित कर जेल भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से कांठ तहसील क्षेत्र में किसानों, पट्टेदारों, धार्मिक स्थलों, श्मशान, कब्रिस्तान और ग्राम समाज की भूमियों पर अवैध कब्जे किए जाने की शिकायतें तेजी से बढ़ रहीं हैं। जबकि भूमियों को कब्जा मुक्त कराए जाने के निर्देश शासन ने दे रखें हैं। इसके बाद भी यह शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। गुरुवार को उपजिलाधिकारी कांठ हिमांशु वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जो भूमियों को कब्जा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की योजना बनाई जा रही हैं। जल्द ही उन्हें भूमाफिया घोषित कर जेल भिजवाया जाएगा। क्षेत्रवासियों की भूमियों पर किसी भी दशा में अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। पट्टेदारों की जांच कर उन्हें आवंटित भूमि पर काबिज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed