फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए उमड़ा आस्था का जन सैलाब

गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए उमड़ा आस्था का जन सैलाब

Fri, 14 Sep 2018 01:14 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए उमड़ा आस्था का जन सैलाब
चंदौसी। गणेश चतुर्थी पर गजानन की पूजा अर्चना के लिए सीता रोड गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए सुबह ही भीड़ लग गई। दोपहर तक मंदिर पर पूजा अर्चना होती रही। प्रदेश वित्तमंत्री राजकुमार अग्रवाल ने मंदिर पर पूजा अर्चना कर आरती की और गणेश बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रथम पूज्य भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर मिनी वृंदावन कही जाने वाली चंदौसी नगरी सुबह से गणेशमय दिखाई दी। गणेश जी की पूजा अर्चना के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का गणेश मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। यहां सभी ने भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की। मंत्रोच्चारण पंडित भूदेव शंखधार ने किया। अपराह्न तीन बजे तक मंदिर में पूजा अर्चना जारी रही। पंडालों में गजानन की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए लोग बारी-बारी से मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और पंडाल में भगवान गणेश को स्थापित किया। इस दौरा सुबह साढ़े आठ बजे प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश कुमार अग्रवाल गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंच गए। उन्होंने डा. गिरिराज किशोर गुप्ता, राज्यमंत्री गुलाब देवी व नगर पालिका अध्यक्ष इंदूरानी के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर आरती की। इससे पूर्व मेला कमेटी के रवींद्र कुमार रुपी, सतेंद्र मामा, विनय सर्राफ, हरिगोपाल, शिवम अग्रवाल, प्रमोद गुरु, ्लोकेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा आदि पथरा तिराह पहुंच कर वित्त मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


चंदौसी नगर में पांच हजारों में विराजे गणपति बप्पा, ढाई सौ पंडाल लगे
चंदौसी। विघ्न विनाशक भगवान गणेश के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी पर पूरा नगर गणेशमय हो गया। शहर के करीब पांच हजार घरों तक गणपति बप्पा पहुंचे। सभी लोग पहले गणेश मंदिर पहुंचे। यहां पर गणेश प्रतिमाओं का पूजित कराकर गाजे-बाजे के साथ अपने घरों में ले जाकर विधि विधान से स्थापित किया। शहर में करीब ढाई सौ गणेश पंडाल भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रत्येक मुहल्लों में युवाओं की टोली ने पंडाल में भगवान गणेश को विराजमान किया। परंपरा अनुसार सभी पहले भगवान गणेश की प्रतिमा को ठेले अथवा सिंहासन पर रखकर गाजे-बाजे के साथ गणेश मंदिर ले गए। जहां उनकी विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद गाजे-बाजे व भजन कीर्तन करते हुए गणेश प्रतिमा को निर्धारित पंडाल में विराजमान किया गया। इससे शहर पूरी तरह से गणेश मय दिखाई दे रही थी। गणेश मंदिर पर पंडाल में विराजमान करने वाली गणेश प्रतिमाओं की लंबी लाइन लगी रही। अपनी बारी आने पर लोग अपनी पंडाल के गणेश की पूजा अर्चना कर रहे थे। इससे सीता रोड पर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। शहर के सुभाष रोड, मुंसिफ रोड, शक्तिनगर, फड़याई बाजार, गोलागंज, ब्रहम बाजार, गोपाल मुहल्ला, गणेश कालोनी, कैथल गेट, सेमर टोला, खुर्जा गेट, बड़ा महादेव, बिसौली गेट समेत कई मुहल्लों में पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां दस दिन तक भगवान गणेश की विशेष अर्चना की जाएगी। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित की जाएंगे। 23 सितंबर को भगवान गणेश को विदा कर गंगा घाट पर उनका विसर्जन किया जाएगा।



गणेश मेला कमेटी ने बांटीं 1050 गणेश प्रतिमाएं
चंदौसी। शहर में घर घर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित की जाती हैं। इसके लिए मेला कमेटी द्वारा गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया जाता है। इस बार कमेटी ओर से मंदिर पर पूजा अर्चना के दौरान 1050 प्रतिमाएं वितरित की गईं। जिन्हें लेने के लिए लोगों के बीच मारामारी मची रही है। इसके अलावा मंदिर के आसपास दर्जन भर दुकानों पर प्रतिमाएं बेची जा रही थीं। यही नहीं पूजा अर्चना में आने वाली प्रत्येक सामग्री जैसे घास, केला, फूल, मोदक आदि बेेचे जा रहे थे। जिनकी लोग जमकर खरीदारी कर रहे थे। यहां से भगवान गणेश की प्रतिमाएं ले जाकर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर गजानन की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed