{"_id":"5b9abae4867a557eaa4dd6c8","slug":"15368670283-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के रिक्त पद पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार ने ठोका दावा, किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के रिक्त पद पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार ने ठोका दावा, किया नामांकन
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। अविश्वास प्रस्ताव से रिक्त हुए ब्लाक प्रमुख के पद पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार ने नामांकन पत्र समर्थकों के साथ दाखिल किया। वहीं किसी अनेय दल के उम्मीदवार ने पर्चा नहीं दाखिल नहीं किया।
ब्लाक प्रमुख के रिक्त पद पर उप चुनाव को लेकर ब्लाक सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया हुई। जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन कराने के लिए पहुंची। जहां पर उन्होंने एक सेट नामांकन पत्र का आरओ के समक्ष दाखिल की। आरओ ने नामांकन पत्र को जांच करके जमा कर लिया। नामांकन जुलूस नई बस्ती से चला और पटवाई रोड से होकर हाईवे पर पहुंचा। जहां से ब्लाक परिसर में पहुंचकर संपन्न हो गया। ब्लाक सभागार में नामांकन के लिए प्रमुख लोगों को प्रवेश दिया। जुलूस एवं नामांकन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र पाल सिंह, डीसीबी के चेयरमैन देव करन गंगवार,भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, रजनी भारद्वाज, सुरेश गंगवार, कुलबंता सिंह औलख आदि समेत भाजपाई और उनके अन्य समर्थक मौजूद रहे।