फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला,दर्दनाक मौत

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला,दर्दनाक मौत

Fri, 14 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने  स्कूटी सवार छात्रा को कुचला,दर्दनाक मौत
मिलक। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटरी सवार छात्राओं को टक्कर मारी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रुप से रुप से घायल हो गई। हादसे पर हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान को पुलिस ने भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भैंसोड़ी गांव निवासी रियासत अली की बेटी जीनत नगर के डा.रामबहादुर सिंह मैमोरियल महाविद्यालय में बी.ए.फाइनल की छात्रा है। कालेज से वह अपनी स्कूटी सवार सहेली सिमरन के साथ अपने घर वापस क्योरार बाईपास से होकर घर जा रही थी। इस बीच क्योरार के पास बाई पास मोड़ पर वह जैसे ही घर जाने के दूसरी तरफ हाईवे पर पहुंची। इस बीच तेज रफ्तार आए एक ट्रक ने स्कूटी सवार छात्राओं को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी छात्रा जीनत को तेज रफ्तार ट्रक कुचलकर भाग गया। जबकि स्कूटी चलाने वाली सिमरन दूर जाकर गिरी। हादसे में जीनत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और सिमरन गंभीर से घायल हो हादसे की सूचना पर क्योरार और आसपास के लोग दौड़ पड़े। जिस पर हाईवे पर तमाम भीड़ जमा हो गई।इससे पहले ट्रक चालक हादसा होते ही भाग लिया। हादसे की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंचा और उसने हाईवे पर जमा भीड़ को खदेड़कर जाम खुलवाया। इससे पहले घायल छात्रा सिमरन को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे पर परिवार में कोहरा मच गया तथा घघायल छात्रा सिमरन सहेली की मौत पर सदमे से नहीं उबर पा रही है। हादसे में सिमरन को मौत छूकर निकल गई। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed