{"_id":"5b996ca5867a557eac527cde","slug":"15367814611-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न मिलने की समस्या उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न मिलने की समस्या उठाई
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मुरादाबाद से बदायूं जाते समय प्रदेश के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का चंदौसी में अखिल भारतीय पाल बघेल महासंघ के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पाल बघेल समाज से बच्चों की शिक्षा पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। वहीं, धनगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने की समस्या उठाई गई।
कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल बुधवार को मुरादाबाद से बदायूं जा रहे थे। बदायूं चुंगी पर अखिल भारतीय पाल-बघेल महासंघ के जिलाध्यक्ष डा. टीएस पाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पाल व बघेल समाज के हित में काम कर रही है। पाल व बघेल समाज को बच्चों की शिक्षा पर खास ध्यान देना चाहिए, जब समाज शिक्षित होगा, तभी अपेक्षित तरक्की कर सकेगा। यहां कैबिनेट मंत्री के सामने धनगर जाति के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने की समस्या उठाई। कैबिनेट मंत्री ने समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिया। शीघ्र ही चंदौसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने की भी बात कही।