फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   साढ़े तीन घंटे की मैराथन बैठक में तीखे रहे नोडल अधिकारी के तेवर

साढ़े तीन घंटे की मैराथन बैठक में तीखे रहे नोडल अधिकारी के तेवर

Wed, 12 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन घंटे की मैराथन बैठक में तीखे रहे नोडल अधिकारी के तेवर
बहजोई। साढ़े तीन घंटे की मैराथन समीक्षा बैठक में जिले के नोडल अधिकारी के तेवर तीखे रहे। कृषि, डूडा, खनन व शिक्षा समेत पंचायत विभाग की बारीकी से समीक्षा की। कई अधिकारियों को चेताते हुए महीने भर में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर 11.30 बजे करीब जिले के नोडल अधिकारी/ सचिव मानवाधिकार आयोग उत्तर प्रदेश कर्ण सिंह चौहान कलक्ट्रेट पहुंचे। गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी लेने के बाद नोडल अधिकारी ने दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभाग वार विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुरू की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की बारीकी से क्रम वार समीक्षा करनेे के बाद कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी के तेवर उस समय कड़े हो गए, जबकि कृषि व कृषक संबंधी योजनाओं का विभागीय अधिकारी कृषि उप निदेशक उचित तौर पर जबाव नहीं दे पाए। इसके बाद धान खरीद को लेकर डिप्टी आरएमओ व नए आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी से नाराजगी जाहिर की। अवैध खनन और अतिक्रमण पर भी नोडल अधिकारी सख्त दिखे। नोडल अधिकारी ने एआरटीओ को अवैध खनन वाले वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ से शौचालय व जिले को ओडीएफ करने को लेकर जानकारी ली। शाम साढ़े तीन बजे तक चली समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed