फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अब जिले में विकास की योजनाओं को लगेंगे पंख

अब जिले में विकास की योजनाओं को लगेंगे पंख

Wed, 12 Sep 2018 12:58 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
अब जिले में विकास की योजनाओं को लगेंगे पंख
बहजोई। अब जिले में विकास की योजनाओं को पंख लगेंगे। जिले को नए 39 ग्राम विकास अधिकारी मिले हैं। रविवार को लखनऊ में समारोह पूर्वक अभ्यर्थियों को ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए चयन पत्र वितरित किए गए थे।
विज्ञापन

लखनऊ के राममनोहर लोहिया विधि विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से आए कुल 39 सौ अभ्यर्थियों को ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए चयन पत्र वितरित किए गए थे। समारोह में सहभागिता कर लौटे जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत ग्राम विकास मंत्री डा. महेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव व ग्राम्य विकास आयुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे थे। आयुक्त ग्राम्य विकास ने अभ्यर्थियों को ग्राम विकास अधिकारी पद के चयन पत्र वितरण के साथ जिले का आवंटन किया था। इसी क्रम में जिला संभल को 39 ग्राम विकास अधिकारी मिले हैं। इनमें 19 अभ्यर्थी जिला संभल के तथा 06 अभ्यर्थी अमरोहा, 12 मुरादाबाद, 01 बिजनौर व 01 हापुड़ के हैं। डीडीओ ने बताया कि जिले में कुल 08 विकासखंड हैं। इनमें 10 ग्राम विकास अधिकारी प्रति विकासखंड के हिसाब से पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष पहले जिले में कुल 35 ग्राम विकास अधिकरी थे, अब्र 39 नए ग्राम विकास अधिकारी मिलने से जिले में कुल 74 ग्राम विकास अधिकारी हो गए हैं। अब कुल 06 ग्राम विकास अधिकारी की कमी है जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। डीडीओ ने बताया कि जिले में ग्राम विकास अधिकारियों की संख्या बढ़ने से ग्राम्य विकास के मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सफल क्रियान्वयन में और भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed