{"_id":"5b92d678867a557f195f34fd","slug":"153634980111-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छजलैट में तेंदूए के खौफ से ग्रामीणों में है दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छजलैट में तेंदूए के खौफ से ग्रामीणों में है दहशत
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। पिछले दो दिनों से छजलैट क्षेत्र में खौफ का कारण बने तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग भारतीय किसान यूनियन ने उठाई है। किसानों ने पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने के लिए जिलाधिकारी से कहा है।
बता दें कि छजलैट क्षेत्र में तेंदुआ दो दिन से दिखाई दे रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी खौफ व्याप्त हो गया है। वह पशुओं के चारा लेने को भी खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। किसानों ने तेंदुए द्वारा हमला करने की आशंका व्यक्त करते हुए उसे पकड़वाए जाने की मांग की है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने जिलाधिकारी मुरादाबाद आरके सिंह से इस समस्या का निदान कराने और छजलैट के गांव सिमला व इस्माईलपुर के जंगल में पिंजड़ा लगवाकर तेंदुए को पकड़वाए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि तेंदुए ने क्षेत्र में कोई घटना को अंजाम दे दिया तो भाकियू वन विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं दूसरी ओर सिमला और इस्माईलपुर के ग्रामीणों ने भी तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।