फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फिटनेस प्रमाणपत्र को लेकर अभ्यर्थी शिक्षकों ने किया सीएमओ दफ्तर पर हंगामा

फिटनेस प्रमाणपत्र को लेकर अभ्यर्थी शिक्षकों ने किया सीएमओ दफ्तर पर हंगामा

Sat, 08 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
फिटनेस प्रमाणपत्र को लेकर अभ्यर्थी शिक्षकों ने किया सीएमओ दफ्तर पर हंगामा
बहजोई। फिटनेस प्रमाणपत्र को लेकर अभ्यर्थी शिक्षकों ने देर शाम सीएमओ दफ्तर परिसर में खासा हंगामा किया। सीएमओ से नोकझोंक की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत एडीएम से की।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर इंतजार के बाद जब देर शाम तक फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिला, तो अभ्यर्थी शिक्षकों ने सीएमओ दफ्तर पर हंगामा कर दिया। देर शाम साढ़े सात बजे करीब अभ्यर्थी शिक्षकों की सीएमओ से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर प्रभारी कोतवाल मोहित कुमार भी पुलिस टीम के साथ सीएमओ दफ्तर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी कर अभ्यर्थी शिक्षकों को समझाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

इसके बाद अभ्यर्थी शिक्षकों ने कलक्ट्रेट की राह पकड़ी। अभ्यर्थी शिक्षकों में चेतन्य प्रकाश, सुमित, जितेंद्र, गीता रानी, प्रियंका व नीलम आदि ने अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी से पूरे मामले की शिकायत करते हुए कहा कि वह सभी सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी शिक्षक हैं। सुबह से सीएमओ दफ्तर पर फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए इंतजार कर रहे हैं। देर शाम तक फिटनेस प्रमाणपत्र नसीब नहीं हो सका। अभ्यर्थी शिक्षकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग बाद में आए उनको सुविधा शुल्क लेकर फिटनेस प्रमाणपत्र पहले दे दिया गया। जब सीएमओ से पूरे मामले की शिकायत की गई, तो सीएमओ ने भी कोई तवज्जो नहीं दी। अब फिटनेस प्रमाणपत्र बनाने वाले लिपिक ने मना कर दिया कि प्रमाणपत्र बाद में दिए जाएंगे। अब ऐसे में दूरदराज से आए अभ्यर्थी शिक्षकों को खासी मुश्किल हो रही है। एडीएम ने दूरभाष पर सीएमओ से पूरे मामले में बातचीत की। तो सीएमओ डा. अमिता सिंह ने एडीएम को बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे से अभ्यर्थी शिक्षकों को फिटनेस प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। तब अभ्यर्थी शिक्षक माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed