{"_id":"5b918652867a557f24047b3d","slug":"153626374715-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठ के पहलवानों ने कुश्ती में हांसिल किए स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांठ के पहलवानों ने कुश्ती में हांसिल किए स्वर्ण पदक
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांठ के तीन पहलवानों ने स्वर्ण पदक और एक पहलवान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन चारों पहलवानों को 18 व 20 सितंबर को पटना में होने वाली कुश्ती के लिए यूपी की टीम में चयनित किया गया है।
पांच और छह सितंबर को सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद में आयोजित की गई कुश्ती प्रतियोगिता में कांठ नगर के श्री गुरु हनुमान अखाड़ा विशनपुरा के पहलवान जतिन धारीवाल ने 59 किलोग्राम भार में, हर्ष ढाका ने 86 किलोग्राम भार में निशांत विश्नोई ने 78 किलोग्राम भार में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी के साथ पहलवान विवेक कुमार विश्नोई ने 66 किलोग्राम भार में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बता दें कि पहलवान जतिन धारीवाल और हर्ष ढाका कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज के छात्र भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर सुदेश कुमार भटनागर व अन्य शिक्षकों ने हौसला अफजाई की है। इधर गुरु हनुमान अखाड़ा में चारों पहलवानों का गुरुवार को स्वागत किया गया। इसमें अखाड़ा संचालक जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष पहलवान दिनेश कुमार विश्नोई, कुंवर सुरेंद्र सिंह, धर्मकुमार जैन, एनआईएस राष्ट्रीय कुश्ती कोच व रैफरी अनुज विश्नोई आदि रहे।
...आज वाराणसी में जौहर दिखाएंगे कांठ के पहलवान
कांठ। नगर के श्री गुरु हनुमान अखाड़ा के सोलह पहलवानों का चयन सात से दस सितंबर को वाराणसी के गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज गौराकला चिरईगांव में 19 से 23 वर्ष की फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अखाड़े संचालक पहलवान दिनेश कुमार विश्नोई ने बताया कि इस प्रतियोगिता पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल में विकास कुमार, प्रशांत विश्नोई, हर्ष कुुुमार, दिव्यांशु शर्मा, नीरज कुमार, अर्पित कुमार, अनिकेत और महिला वर्ग में शीतल व यासमीन को चयनित किया गया है। वहीं दूसरी ओर पुरुष वर्ग ग्रीको रोमन में नमन विश्नोई, मंजीत विश्नोई, जतिन धारीवाल, लक्षित कुमार, पवन कुमार, शिवा पवांर एवं प्रद्युम्म कुमार भाग लेंगे। कांठ के यह सभी पहलवान शुक्रवार से दस सितंबर तक वाराणसी में जौहर दिखाएंगे। ब्यूरो