{"_id":"5b805ff542c792465a6a5294","slug":"153513981917-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की बंदरों से रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की बंदरों से रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालत में मौत
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। घर से खाना खाकर खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया।
थाना क्षेत्र के गांव बिसारू निवासी करीब 28 वर्षीय किसान दयाशंकर पुत्र भूप सिंह शाम पांच बजे करीब घर से खाना खाकर खेत पर गया और धान के खेत पर बंदरों की रखवाली करते समय से अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों की ओर से मिली सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बड़े भाई रोहताश पुत्र भूपसिंह ने बताया कि शुक्रवार को आसपास के लोगों से जानकारी हुई कि दयाशंकर बेहोशी की हालत में खेत पर पड़ा है। आनन-फानन दयाशंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सक ने दयाशंकर को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।