{"_id":"5b6362604f1c1bac7d8b6123","slug":"153323989811-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा गाय से टकराकर घायल हुए सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा गाय से टकराकर घायल हुए सेल्समैन की मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी। दस दिन पूर्व आवारा गाय से टकराकर घायल हुए अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कैल की मड़ैया गांव निवासी अमर सिंह (40) पुत्र बाबू राम धनारी कस्बे के अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। दस दिन पूर्व शराब की दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहा था। थाना गेट पर आवारा गाय से बाइक टकरा गई। जिससे सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिंताजनक हालत में नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को अमर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सेल्समैन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन