{"_id":"5b63625e4f1c1bb15c8b5f4d","slug":"15332398959-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका को जारी किया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका को जारी किया कारण बताओ नोटिस
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण में विकासखंड के गांव अचलपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष उपस्थित बच्चों की संख्या कम पाए जाने व माह अक्तूबर 2017 में वजन दिवस पर भी जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमलेश कुमारी व आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी अनुपस्थित पाई गई थीं। इससे स्पष्ट होता है कि दोनों ही अपने कार्य के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 10 अगस्त 2018 तक जबाव मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन