फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में पनप रहा रोष

बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में पनप रहा रोष

Mon, 30 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में पनप रहा रोष
कांठ। बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में रोष पनप रहा है। वहीं बिजली की चोट रोजगारपर भी पड़ रही है। कुटीर उद्योग धंधे बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी हुई है। कटौती के साथ ही ट्रिपिंग से उपभोक्ता आजिज हैं। दिन में तो ट्रिपिंग होती ही थी अब तो रात को भी बिजली आने और जाने का क्रम लगा रहता है। इसे लेकर उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। व्यापार मंडल तथा भाकियू बिजली को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। लेकिन सुधार नहीं किया गया है। जर्जर लाइनों भी साथ नहीं दे रही हैं। आईपीडीएस योजना से कुछ उम्मीद थी लेकिन कार्य इतना धीमा चल रहा है कि अभी साल भर तो लग ही जाएगा। जगह जगह केबिल डाल दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर तो इन केबिलों के बंडल दुकानों व मकानों की छतों पर रखे हुए हैं।

कांठ नगर व क्षेत्र में गाज बैंडेज और रेडिमेड कपड़ों का बड़ा कारोबार है। लेकिन बिजली की किल्लत के चलते इन दोनों कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गाज बैंडेज संघ के पंकज चौहान ने कहा कि बिजली से रोजगार बढ़ता है। उससे क्षेत्र का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed