{"_id":"5b5e14184f1c1bee748b6b58","slug":"153289217817-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया हलकान
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। सुबह बूंदाबांदी से रही राहत तो दोपहर में तेज उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलकान किया। यदि बात दीगर है कि आसमान में कभी-कभी बादल छाने से लोगों को गर्मी से काफी निजात मिली।
रविवार को सुबह तड़के से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। छिटपुट बूंदाबांदी ने जहां लोगों को आनंद का अहसास कराया, एक बार तो ऐसा लग रहा था कि दिन भर खूब बरसात होगी, लेकिन दोपहर बाद निकली धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वह तो गनीमत रह्री कि बीच-बीच में आसमान में छाए बादलों ने उमस व गर्मी को काफी हद तक साधे रखा, नहीं तो लोगों को बहुत मुश्किल झेलनी पड़ती। कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहने का सिलसिला शाम तक रहा। बावजूद इसके लोग देर शाम तक आसमान की ओर टकटकी लगाए तेज बरसात होने का इंतजार करते रहे, लेकिन बादल हैं कि बरसे ही नहीं।
बिजली की ट्रिपिंग ने भी किया जीना मुहाल
बहजोई। एक तो दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को मुश्किल में डाले रखा। वहीं बिजली की ट्रिपिंग ने भी लोगों का जीना मुहाल किया। शनिवार की रात व रविवार को दिन भर बार-बार बिजली की ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को परेशान किया।