{"_id":"5b58db204f1c1b44748b6dd2","slug":"153254991519-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कें हुई नदियों में तब्दील, कई स्थानों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कें हुई नदियों में तब्दील, कई स्थानों पर जलभराव
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से हर ओर पानी ही पानी हो गया। नगर की सड़के नदियों में तब्दील हो गई। जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस बारिश किसानों ने भी फसलों के लाभ बताया है।
कांठ क्षेत्र में पिछले काफी समय से बारिश न होने के कारण सूखे जैसे हालत उत्पन्न हो गए थे। जहां खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थी तो वहीं भीषण गर्मी में भी जनजीवन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बीती रात्रि अचानक कई मूसलाधार बारिश से हर ओर पानी ही पानी हो गया। जहां भीषण गर्मी में क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की तो वहीं खेतों में खड़ी सूख हीं फसलों में भी रौनक आ गई। वीर सिंह, हरदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास कुमार, रजवीर सिंह, राहुल कुमार, बृजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि आदि किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए वरदान बताया है। इधर मूसलाधार बारिश के दौरान कांठ नगर क्षेत्र के निचले इलाके में सड़के जलमग्न हो गई तो वहीं नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जूनियर हाईस्कूल, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, थाना परिसर, सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर, डीएसएम मैदान, छजलैट थाना परिसर, छजलैट ब्लाक प्रांगण आदि सरकारी परिसरों में भी जलभराव हो गया।