{"_id":"5b58da244f1c1b51748b7168","slug":"153254966320-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से खाई में पलटी पुलिस जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से खाई में पलटी पुलिस जीप
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। तेज रफ्तार कार की टक्कर से छजलैट पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। जीप में सवार उपनिरीक्षक सहित चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए कांठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बुधवार की शाम बिजनौर हाईवे पर जा रही छजलैट पुलिस की जीप को क्षेत्र के गांव पुल की मडैय्यों के पास पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गई। जिससे जीप के चालक कृपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजीव कुमार, कांस्टेबिल अंकुर और होमगार्ड तेज सिंह घायल हो गए। ग्रामीण दौड़कर पहुंचे उन्होंने इनकी मद्द की और दुघर्टना कर भाग रही कार को चालक सहित पकड़ लिया। मौके पर तमाम भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाने से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। सभी पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कांस्टेबिल अंकुर के पैर व सिर में गंभीर चोट है तो उपनिरीक्षक राजीव कुमार को सिर में चोट है।