{"_id":"5b58d83e4f1c1b827d8b4b06","slug":"153254917710-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने की हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने की हड़ताल समाप्त
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। न्यायिक कार्य संबंधी विभिन्न समस्याओं के लेकर अधिवक्ता पिछले तीन दिन से हड़ताल पर थे, लेकिन बुधवार को जिला जज से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर दी। जिला जज ने शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
अधिवक्ताओं ने ग्राम जनेटा निवासी अधिवक्ता नईम के घर पर थाना बनियाठेर पुलिस की दबिश दिए जाने के विरोध में 22 जुलाई से न्यायालय परिसर में हड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन इसके बाद हड़ताल में अधिवक्ताओं की समस्याएं भी जुड़ गईं। अधिवक्ता न्यायिक कार्य संबंधी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते आ रहे थे। बुधवार को जहां थानाध्यक्ष बनियाठेर के स्थानांतरण हो गया और जिला जज ने भी अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुला लिया। वार्ता के दौरान जिला जज ने अधिवक्ताओं को सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान बार व बेेंच द्वारा एक दूसरे से वार्ता हुई। जिला जज ने कुछ मांगों का निराकरण तत्काल कराया और शेष का एक सप्ताह में समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में राजेश कुमार यादव के अलावा सचिव विनोद कुमार सिंह, संजय शर्मा, विनोद शर्मा, श्रीगोपाल शर्मा, विनय राज, चंद्रेश गुप्ता, अल्ताफ हुसैन, प्रेमपाल यादव, रमेश सिंह राघव, नईम खां, भारत सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे। बार अध्यक्ष राजेश यादव व सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला जज द्वारा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है।
तहसील अधिवक्ताओं ने बनियाठेर पुलिस की कार्य प्रणाली पर जताया रोष
चंदौसी। अधिवक्ता नईम के घर पर थाना बनियाठेर पुलिस द्वाता दबिश दिए जाने से अधिवक्ता लामबंद हो गए थे। बुधवार को तहसील अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित को सौंपकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। अधिवक्ताओं का कहना था कि दबिश के दौरान पुलिस ने अधिवक्ताओं के परिजनों से अभद्रता की और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। थानाध्यक्ष बनियाठेर व पुलिस का व्यवहार निदंनीय है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष अमर सिंह यादव, सचिव राजेश कुुमार समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।