{"_id":"5b58d8304f1c1b572f8b6888","slug":"153254916311-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण-छात्रों को जल संरक्षण के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण-छात्रों को जल संरक्षण के उपाय बताए
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मोहल्ला घटलेश्वर स्थित बाबूराम इंटर कालेज में जायंट्स ग्रुप आप महिला नवशक्ति के तत्वावधान में जल संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को जल संरक्षण के उपाय बताए गए।
कालेज में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्रों को बारिश के जल संचय की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि वर्षा के जल का संचय अगर सब लोग मिलकर करे तो हमें पानी की कोई किल्लत नहीं रहेगी और जल स्तर भी सही रहेगा। इसके लिए स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। वर्षा का जल जितना किसान के लिए उपयोगी है उससे कहीं अधिक आम आदमी के लिए भी है। इसलिए सभी वर्षा के जल का संचय करेगें तो हमारे लिए बेहतर होगा। इस दौरान छात्रा ने भी जल संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में लता गोयल, मीनू वार्ष्णेय, चित्रा अग्रवाल, सरोज शर्मा, सरोज उपाध्याय, नीता सिंह, सुमन अग्रवाल, अभिलाष के अलावा संगीता, शशि प्रभा, एकता, शिल्पी, प्रिया, पूजा, फखरे आलम आदि मौजूद रहे।