{"_id":"5b58cfe44f1c1b572f8b686f","slug":"153254703914-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय स्कूल का निरिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय स्कूल का निरिक्षण
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपलब्धता, शैक्षिक गुणवत्ता की जानकारी लेने के साथ ही और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए।
बुधवार सुबह उपजिलाधिकारी मान सिंह पुंडीर ने नगर से सटे ग्राम बादली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम जैसे ही स्कूल पहुंचे स्कूल के मुख्य द्वार की टूटी नाली में गंदगी देख भड़क गए। इसके बाद उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया जहां पसरी गंदगी देख उन्होंने वार्डन को फटकार लगाई। एसडीएम ने वार्डन प्रतिभा सक्सेना को निर्देश दिए कि भौतिक परिवेश, रखरखाव और साफ सफाई और शिक्षा की गुणवत्ता में में लापरवाही न बरतें। साथ ही छात्राओं को समय से भोजन और उनके स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाए। बालिकाओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही ना बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसमें किसी प्रकार की शिकायत पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।