{"_id":"5b5233e44f1c1bee748b50b1","slug":"153211388812-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत भाषण तथा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत भाषण तथा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। नगर के रामलीला ग्राउंड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय में 16 से 22 जुलाई तक चलने वाले भूजल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत भाषण तथा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 कक्षा 10 तक के छात्र-छत्राओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमें भूजल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छत्राओं ने भाषण तथा कला प्रतियोगिता मे सुंदर- सुंदर कलाकृतियां बना अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में कक्षा आठ के आदित्य शर्मा ,कक्षा 10 की छात्रा काजल, कक्षा 9 की कंचन प्रथम स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल ने अव्वल स्थान पर रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करना हौसला बढ़ाया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को संबोधित कर जल संरक्षण के विषय पर प्रकाश डाल कर उस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भूगर्भ जल संरक्षण सप्ताह पृथ्वी से पानी का अधिक दोहन होने के कारण घटते जल स्तर से असंतुलन पैदा हुआ है। जिसको सामूहिक प्रयास से ही पृथ्वी की प्यास को बुझाया जा सकता है। पृथ्वी पर जल है तो जीवन है। जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पृथ्वी की प्यास बुझे तभी हम सभी को पानी मिल सकेगा।अधिक से अधिक वाटर हार्वेस्ट़िग प्लांट, पिट, तालाब, पोखर, कुएं के साथ ही जल के विभिन्न श्रोतों के माध्यम से वर्षा जल संचयन कर भू जल को पूरा करने की आवश्यकता है। भूगर्भ जल संरक्षण सप्ताह के तहत वृहद जन जागरूकता समय की जरूरत है। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह ,बबलू सिंह, सुनील कुमार गब्बर सिंह ,कुमारी नीलम चौहान, शोभा गुप्ता, कुमारी काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन