फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अब निजी कर्मचारी से सफाईकार्य नहीं करा सकेंगे नियमित सफाईकर्मी

अब निजी कर्मचारी से सफाईकार्य नहीं करा सकेंगे नियमित सफाईकर्मी

Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अब निजी कर्मचारी से सफाईकार्य नहीं करा सकेंगे नियमित सफाईकर्मी
बहजोई। जिले भर की ग्राम पंचायतों में यदि सफाई कार्य में लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। यह बात गुरुवार को जिले भर के खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारियों पंचायत को जारी किए गए पत्र में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने कही।
विज्ञापन

सीडीओ ने पत्र में कहा है कि लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं कि ग्रामीण अंचलों में नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। सफाईकर्मी सफाई कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्मी के दिनों में सफाई कर्मी सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक तथा जाड़े के दिनों में सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक सफाई कार्य निपटा लिया जाए। कोई भी सफाईकर्मी अपनी एवज में किसी दूसरे निजी कर्मचारी से सफाई कार्य नहीं कराएगा। सबसे पहले पंचायत भवन और सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई की जाए। इसके बाद गांव में पहुंचकर नियमित सफाई की जाए। पंचायत भवन या सरकारी स्कूल में रखे रजिस्टर पर सफाईकर्मी अपनी हाजिरी लगाएंगे। किसी भी हालत में हाजिरी रजिस्टर सफाईकर्मी के पास नहीं रहेगा। सभी सफाईकर्मी गांव में लोगों से विनम्र व्यवहार करेंगे। ग्राम पंचायत में दो स्थानों पर तैनात सफाईकर्मी का नाम व मोबाइल नंबर लिखवाया जाए। स्वच्छ भारत मिशन के बार-रूम में तैनात कर्मियों की ओर से ग्रामीण अंचलों में नियमित साफ-सफाई की चेकिंग की जाए। लापरवाह सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed