{"_id":"5b4f9b2e4f1c1b4a748b5b11","slug":"153194372219-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडल
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। बकाया गन्ना भुगतान एवं किसानों की समस्याओं को ले भाकियू का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्हें छह सूत्रीय ज्ञापन सौंप हुए मुरादाबाद जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग भी की गई है। जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया है।
बुधवार को किसानों व भाकियू कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इस बार क्षेत्र में बारिश न होने के कारण खेतों में खड़ी फसल झुलसने लगी है। धान की बोआई भी नहीं हो पाई है। कांठ तहसील सहित पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान तुरंत कराए जाने के साथ ही सरकारी वसूली को रोके जाने की मांग भी उठाई। निर्धारित शेड्यूल से बिजली दिए जाने, कांठ के सलेमपुर में रुके बिजली उपकेंद्र के निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कराए जाने की मांग भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई है। कांठ नगर में स्थित जींस फैक्ट्रियों के केमिकल युक्त पानी से बर्बाद हो रहीं फसलों का मुआवजा किसानों को दिलाए जाने के साथ ही फैक्ट्री स्वामियों पर कार्रवाई कराए जाने, कागजों में चल रहे बुढानपुर अलीगंज धान व गेहूं क्रय केंद्र की जांच कराए जाने आदि मांगों भी उठाई गई हैं। जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने भाकियू प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है।
इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, कांठ तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, विजयपाल सिंह, बच्चू सिंह, रामकला सिंह, तहसील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।