{"_id":"5b4f98994f1c1b39748b5b20","slug":"153194306116-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र गांवों को ओडीएफ कराए स्वच्छाग्रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र गांवों को ओडीएफ कराए स्वच्छाग्रही
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 16 से 18 जुलाई तक 135 स्वच्छाग्रहियों के प्रशिक्षण का समापन जिलाधिकारी ने किया। इस मौके पर उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षण स्थल पर जाकर जायजा लिया। प्रशिक्षणार्थी स्वच्छाग्रहियों से तीन दिन के प्रशिक्षण में सीखे गए तकनीकि ज्ञान के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने उनसे कहाकि वह जल्द से जल्द ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने में सहयोग करें। शीघ्र ही गांवों में निगरानी समिति का गठन करें। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने भी स्वच्छाग्रहियों से दो गड्ढे वाले जल बंध शौचालयों के बारे में सवाल पूंछे। इससे पहले स्वच्छाग्रहियों ने बुधवार की सुबह विकास खंड बहजोई के सात गांवो मोर्निग फालोअप किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छ शौचालय बनवाने के लिए कहा गया गया। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, गुरूदयाल सिंह, एडीओ पंचायत तथा जिला कंसल्टेंट, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक आदि मौजूद रहे।
---------------------------------------------------
सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से आज पीएम करेंगे संवाद
चंदौसी। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिह ने बताया है कि शासन के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने निर्देशों के तहत 19 जुलाई को सुबह साढे नौ बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना तथा सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट एनआईसी बहजोई द्वारा किया जाएगा। संभल ही नहीं यह कार्यक्रम प्रत्येक जनपद मुख्यालय में स्थित एनआईसी केंद्र में इन योजनाओ के लाभार्थियों को दिखाया जाना है। प्रतिभागी लाभार्थियो को लाने ले जाने का उत्तरदायित्व संबंधित विद्युत वितरण निगम के नोडल अधिकारी/अधीक्षण अभियंता को दिया गया है। अधीक्षण अभियंता द्वारा ग्राम स्वराज अभियान-प्रथम/संतृप्त किए गए राजस्व ग्रामो/सौभाग्य योजना के उतने ही लाभार्थियो को लाया जाएगा, जो जनपद मुख्यालय पर स्थित एनआईसी सेंटर में बैठ सके। इस दौरान नोडल अधिकारी/अधीक्षण अभियंता स्वयं भी एनआईसी में उपस्थित रहेंगे।