{"_id":"5b490cf94f1c1b3c748b4765","slug":"153151410317-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठ में आधार कार्डो बनवाने को भटक रहे क्षेत्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांठ में आधार कार्डो बनवाने को भटक रहे क्षेत्रवासी
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद अपने बच्चों के आधार कार्डो को बनवाए जाने के लिए क्षेत्रवासी इधर से उधर भटक रहे हैं। नगर में मात्र एक बैंक में आधार कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था है तो वहीं स्टाफ की कमी है। जिसके कारण क्षेत्र के लोग पूरा-पूरा दिन खड़े होने केे बाद मायूस होकर लौट रहे हैं।
पिछले दिनों सरकार ने जनसेवा केंद्रों पर आधार कार्डो में किए जा रहे फर्जीकरण की शिकायतों के बढ़ने के बाद उनसे आधार कार्ड बनाने का कार्य बापस लेकर बैंकों और डाकघरों को सौंपा था। इसी के साथ इस व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू किए जाने को कहा था। जिसके बाद नगर के प्रथमा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में आधार कार्ड बनाने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था कर कार्य को शुरू किया गया था। डाकघर में अभी तक आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा कई माह पूर्व इसके लिए निर्देश दिए गए थे। इधर स्टेट बैंक मे कुछ दिन ही आधार कार्ड बनाने का कार्य होने के बाद बंद हो गया। जिसके बाद क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ गई है। अब सिर्फ प्रथमा बैंक की नगर शाखा में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं लेकिन यहां भी अव्यवस्थाएं हावी है पूरा-पूरा दिन लाइन में खड़े होने के बाद भी लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। जबकि इस समय स्कूलों में दाखिलें चल रहे हैं और वहां बच्चों के आधार कार्ड अनिवार्यता की श्रेणी में हैं। ऐसे में आधार कार्ड न बनने के कारण लोगों को परेशानी भुगतनी पड़ रही है। भाकियू तहासील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई जीतू ने आधार कार्ड बनाए जाने के लिए बैंकों में स्टाफ बढ़ाने और डाकघरों में इस व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू किए जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह को भी पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।