{"_id":"5b392bc34f1c1b694d8b97f7","slug":"15304734112-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गिरा पेड़ एक घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गिरा पेड़ एक घंटे ठप रहा यातायात
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। बारिश के दौरान हाईवे पर पेड़ गिर जाने से करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार को कांठ के उमरी कलां चौराहे के पास मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर एक पेड़ गिर गया। जिससे दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए और दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पेड़ को हाईवे से हटवाकर एक ओर किया और यातायात सुचारू कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। क्षेत्रवासियों ने मुरादाबाद-हरिद्वार, कांठ-अमरोहा मार्ग, मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग सहित कांवड़ पथ मार्ग पर खड़े कमजोर पेड़ों के कटान की मांग की है।