फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गांवों में पांच साल तक के 74 फीसदी नौनिहाल एनीमिया के शिकार

गांवों में पांच साल तक के 74 फीसदी नौनिहाल एनीमिया के शिकार

Sun, 27 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गांवों में पांच साल तक के 74 फीसदी नौनिहाल एनीमिया के शिकार
गांवों में पांच साल तक के 74 फीसदी नौनिहाल एनीमिया के शिकार
विज्ञापन

चंदौसी।
जिले के ग्रामीण अंचलों में छह माह से पांच वर्ष तक 74 फीसदी नौनिहालों में खून की कमीं है, वह एनीमिया से ग्रसित हैं, वहीं 56 फीसदी गर्भवती महिलाएं भी एनीमिया से पीड़ित है। जिलाधिकारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई में राज्य पोषण मिशन की एक बैठक में यह सर्वे देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। सभी को आयरन की गोलियों का वितरण करने के साथ साथ इस समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों से भवनों के निर्माण संबंधी जानकारी लेने के बाद लापरवाही बरतने पर कई सीडीपीओ को फटकार लगाई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 150 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के सापेक्ष 109 पूर्ण हो चुके हैं, जिसमें 74 हस्तांतरित किए जा चुके हैं। डीपीआरओ से जानकारी ली गई की 125 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रंगाई पुताई का कार्य होना शेष है, जिस पर डीपीआरओ ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत सभी पर कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगाई-पुताई जल्द किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अमिता सिंह को निर्देश दिए कि बच्चों का भार तोलने वाली मशीन अच्छी गुणवत्ता की लें और जिन जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर मशीनों का अभाव हैं, वहां जल्द से जल्द मशीनें पहुंचाएं। पंवासा ब्लॉक में कुपोषित बच्चों का गलत सत्यापन पाए जाने पर सीडीपीओ से सही सूची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। आंकड़ेबाजी ना करें, फीडबैक लेते रहें। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 75 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली दी जा रही है, जनपद में छह माह से पांच साल तक के बच्चों में एनीमिया 74 प्रतिशत हैं, 56 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं, पोषण मिशन में गांव का सर्वे किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां शत-प्रतिशत दी जा रही हैं। स्कूलों में बच्चों को टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। गोद लिए ग्राम सभाओं की समीक्षा में 13 अधिकारियों की निरीक्षण आख्या नहीं प्राप्त हुई है। मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी व सीडीपीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed