फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छह दिन से अंधेरे में रतनपुर कलां के साठ गांव

छह दिन से अंधेरे में रतनपुर कलां के साठ गांव

Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
छह दिन से अंधेरे में रतनपुर कलां के साठ गांव
पाकबड़ा।
विज्ञापन

रतनपुर कलां गांव स्थित बिजलीघर में छह दिन पहले अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। इसके बाद पूरा बिजली घर बंद हो गया था। सब स्टेशन से जुडे़ करीब साठ गांव की बिजली व्यवस्था उसी दिन से ठप्प पड़ी है। ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों में भारी रोष फैला हुआ है।

पंद्रह दिन पहले रतनपुर कलां गांव में स्थित सब स्टेशन पर दस केवी का नया ट्रांसफार्मर लाया गया था। इसे लगाकर बिजली चालू किए हुए अभी दस दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि इसमें आग लग गई। आग से पूरी बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके बाद आज छह दिन बीत जाने के बाद भी इस बिजली को चालू नहीं किया जा सका है। रतनपुर कलां के इस सब स्टेशन से जुडे़ आसपास के पांच दर्जन गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी ठप हो गई है। लोगों को भीषण गर्मी में बिजली नही आने से बुरा हाल हो गया है। करनपुर गांव के ग्राम प्रधान अनीस अहमद ने इसकी शिकायत लगातार अधिकारियों से करके इसको ठीक करने की मांग की है लेकिन अभी कोई कार्यवाही नही की गई है। आज दिन भर भारी संख्या में ग्रामीण बिजली घर पर पहुंच गये लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन देकर शांत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed