{"_id":"5ac2978f4f1c1bc3618b5164","slug":"152270222819-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं के निराकरण को दिया धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं के निराकरण को दिया धरना, प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। समिति ने धरना प्रदर्शन कर गन्ना भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
धरना प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू करने, गेहूं का समर्थन मूल्य 4500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, किसानों को निजि नलकूपों को विद्युत बिल से अलग रखने, प्रदेश की ग्राम पंचायत में पेयलज के लिए टंकियों का निर्माण कराए जाने, बढ़ी हुई विद्युत दरें वापस लिए जाने, शहर की आजाद नगर कालोनी को ग्राम पंचायत अथवा नगरपालिका में शामिल किए जाने, कर्ज माफी में वंचित किसानों के कर्ज माफ किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को नजर अंदाज कर परेशान कर रही है। वह स्मार्ट सिटी, मेट्रो ट्रेन, योगा तक ही सीमित है। केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। अगर सरकार ने नौ अप्रैल तक समस्याओं का समाधान नहीं किया तो समिति अनिश्चित कालीन धरना शुरु कर आरपार की लड़ाई लड़ेगी। धरना प्रदर्शन में सददल हुसैन, मंगल सेन, दिलावर हुसैन, इरशाद अहमद, सुबराती, दयाराम, सोमपाल सिंह, भोजराज, रामपाल, वीर सिंह, नीलकमल, देवपाल, मुकेश शर्मा, हरिओम कश्यप, पूरनलाल मौर्य, रामभरोसे शर्मा, नव्या ठाकुर, राजेंद्र गिरि आदि शामिल रहे।