फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हाईअलर्ट ये है तो रुटीन क्या होगा

हाईअलर्ट ये है तो रुटीन क्या होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
हाईअलर्ट ये है तो रुटीन क्या होगा
मुरादाबाद। रेलवे को एक सप्ताह में दूसरी बार धमकी भरा पत्र मिला है। आतंकी संगठन के नाम भेजने गए इन पत्रों ने हड़कंप मचा दिया है। इसके बाद से हाई अलर्ट जारी है। लेेकिन ये अलर्ट भले ही फाइलों में दर्ज किया गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत कोसों दूर हैं। मंडल मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर चारों ओर से कोई भी प्रवेश कर सकता है। कहीं कोई टोका टाकी नहीं की जाती। सख्ती होने के बाद जीआरपी और आरपीएफ कुछ देर चेकिंग करती हैं। इसके बाद उसी पुराने ढर्रे पर लौट आती हैं।
विज्ञापन


मेटल डिटेक्टर गायब, बैग स्कैनर भी खराब
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। खराब होने के बाद उसे गेट से हटा दिया गया था, लेकिन दूसरा मेटल डिटेक्टर नहीं लगा गया। यहां जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मुस्तैद नहीं रहते हैं। यहां से बिना रोक टोक लोग आते जाते थे हैं। यहां से बैग या शरीर पर लगाकर लाई जाने वाली विस्फोटक या हथियारों का भी कुछ पता नहीं चल पाएगा। एक माह पहले बैग स्कैनर लगाया गया था। लाखों रुपये की कीमत का ये स्कैनर जल्द दिन में ही खराब हो गया। अब यहां बैग को चेक नहीं किया जाता है।
विज्ञापन



संदिग्ध लोगों की कोई निगरानी नहीं
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर नशेड़ी और संदिग्ध लोग रहते हैं। इनकी रोकथाम को भी कोई प्रयास नहीं किया जाता। नशेबाजों ने यहां कुछ दिन पहले ही एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जबकि इससे पहले नशेड़ियों के बीच चाकू चले थे। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा छजलैट में मारी गई युवती को भी हत्यारे रेलवे स्टेशन से ही बुलाकर ले गया था। उस युवती की अभी तक पहचान तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे भी चालू नहीं किए गए
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लाखों रुपये की कीमत से सीसीटीवी कैमरे लगा गए थे। लेकिन इन कैमरों को अभी शुरू नहीं किया गया है। संदिग्ध लोगों की कोई निगरानी नहीं की जा रही है।

क्या कहते हैं अफसर
पहले रुड़की और अब शामली में पत्र मिला है। मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया है। बेवजह घूमने वालों की चेकिंग के लिए कहा गया है। तरुण प्रकाश, डीआरएम

रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी अलर्ट है। संदिग्ध लोगों की निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगातार चेकिंग की जा रही है। जो पत्र मिले हैं उनकी भी जांच की जा रही है।

सुभाष चंद्र दुबे, एसपी/ डीआईजी जीआरपी

पहले रुड़की और अब शामली में पत्र मिला है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ का खुफिया तंत्र भी अलर्ट किया गया है। साथ ही यात्रियों से ही अपील है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत इसकी जानकारी आरपीएफ को दें।

संदीप कुमार रघुवंशी वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed